Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसत्ताईस मार्च को जिले में प्रवेश करेगी स्वर्ण जयन्ती रथ यात्रा

सत्ताईस मार्च को जिले में प्रवेश करेगी स्वर्ण जयन्ती रथ यात्रा

अवधनामा संवाददाता

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठक कर दी जानकारी

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक संगठन के प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक स्थानीय होटल में संपन्न हुई। जिसका संचालन संयुक्त महामंत्री अभय जैन ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा किसी भी संगठन की जान और ताकत उसके सदस्य और कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए ललितपुर नगर सहित सभी कस्बों में सदस्यता पूरी क्षमता के साथ संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने इस बैठक के माध्यम से बताया कि संगठन के स्वर्ण जयंती वर्ष में 27 मार्च को ललितपुर में स्वर्ण जयंती रथ यात्रा प्रवेश करेगी, जिसके स्वागत के लिए ऐतिहासिक तैयारियां की जानी चाहिए। इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान शीघ्र शुरू करने के बारे में रूपरेखा तय की तथा रथयात्रा के स्वागत से संबंधित तमाम तैयारियों के बारे में विचार विमर्श किया। इसके अलावा संगठन के द्वारा होली के पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन करने पर सहमति व्यक्त करते हुए उसकी तैयारियां शीघ्र शुरू करने की बात कही। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने कस्बा मडावरा में प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा तथा युवा प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सोनी जीतू की उपस्थिति में संपन्न हुए। विशाल व्यापारी सम्मेलन की सफलता के लिए मडावरा कमेटी के अध्यक्ष संजय खन्ना सहित समस्त पदाधिकारियों और वहां के व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में संगठन के जिला महामंत्री अनिल जैन, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, मुन्नालाल जैन सैदपुर, प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक जैन, प्रांतीय मंत्री नवीन सिंघई, इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष सेवाराम चौधरी, संयुक्त महामंत्री अभय जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, आनंद जैन अमित, राजीव सुडेले, अवध बिहारी उपाध्याय, मज्जू सोनी, राहुल, दीपक सोनी, विजय, महेश सतभैया, जयनारायण शर्मा, रमाकांत, आलोक मयूर, मनोज जैन, उदयभान सिंह यादव, सनत जैन, सौरव बाबू, राजेंद्र जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular