Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeसुरभि महिला ने दसौती में बांटे सैनिटरी नैपकिन

सुरभि महिला ने दसौती में बांटे सैनिटरी नैपकिन

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली। मंगलवार को एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सुरभि महिला समिति ने अध्यक्षा श्रीमति अल्पना कुमार के मार्गदर्शन में स्वच्छता एवं स्वास्थय के प्रति सजगता कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम दसौती में आंगनवाड़ी के माध्यम से महिलाओ को निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 50 महिलाएं लाभान्वित हुई ।

कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्षा श्रीमती अल्पना कुमार ने उपस्थित महिलाओ व बच्चों को दैनिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के साथ साथ सभी को अपने तथा बच्चों के बीमारीयों से बचाव हेतु सुझाव दिये ।

गौरतलब है की सुरभि महिला समिति, समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय समय पर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा , कौशल विकास, बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular