Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeसुरभि महिला समिति ने अमलोरी में लगाया स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

सुरभि महिला समिति ने अमलोरी में लगाया स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

अवधनामा संवाददाता

 

\सोनभद्र/सिंगरौली नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सुरभि महिला समिति की अध्यक्षा किरण झा के मार्गदर्शन में अमलोरी क्षेत्र में कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों के लिए “शारीरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया । इस दौरान अमलोरी क्षेत्र के डॉ॰ मनिन्दर सिंह ने शिविर में उपस्थित 40 संविदा कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता व अन्य महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया ।

इस दौरान सभी को स्वास्थ्य किट (टूथ पेस्ट,ब्रश,जीभी, नहाने का साबुन,शैंपू ,वॉशिंग पाउडर और बैंडेड इत्यादि का वितरण किया गया ।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन कर सही उत्तर देने वाले 06 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और साथ ही उपस्थित सभी कर्मियों को स्वल्पाहार भी दिया गया । कार्यक्रम मे समिति की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular