जेल में बंद Jani Master का सपोर्ट करना बीवी को पड़ा भारी, कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं Ayesha!

0
14

Stree 2 में आज की रात गाने को कोरियोग्राफ करने वाले दिग्गज कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master Case) मुश्किल में फंस गए हैं। हाल ही में उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच उनकी बीवी आयशा ने उनका सपोर्ट किया लेकिन अब वह भी मुसीबत में पड़ने वाली हैं।

शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर (Jani Master) साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। इन दिनों वह अपने डांसिंग स्टाइल नहीं, बल्कि एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। 20 सितंबर को उन्हें पोक्सो एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जानी मास्टर के खिलाफ अपनी सहयोगी के साथ यौन उत्पीड़न करने का केस दर्ज हुआ। 21 साल की पीड़िता ने जानी मास्टर पर 6 साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि, जब कोरियोग्राफर ने उन्हें हैरेस किया, तब वह 16 साल की थीं। इसी कारण पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ और 19 सितंबर को उन्हें गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

आयशा ने पति जानी मास्टर का किया सपोर्ट

20 सितंबर को जानी मास्टर के खिलाफ दर्ज केस पर सुनवाई हुई और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोरियोग्राफर की पत्नी आयशा (Jani Master Wife Ayesha) ने अपने पति का बचाव करते हुए सारे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने पीड़िता से सबूत भी मांगा। उन्होंने कहा कि अगर वह उन्हें सबूत दिखाएंगी तो वह अपने पति को छोड़ देंगी। टीवी9 न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आयशा ने कहा-

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here