Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeLucknowलखनऊ में सपा और भाजपा के समर्थक भिड़े,कई लोग घायल

लखनऊ में सपा और भाजपा के समर्थक भिड़े,कई लोग घायल

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में मतगणना स्थल पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक भिड़ गये। इनमें कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयी हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है।

मतगणना स्थल के बाहर गीतापल्ली के पास सपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी को लेकर हाथापाई हो गयी। देखते ही देखते दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गयी। इसमें सपा कार्यकर्ता सुएश यादव को चोट लगी है। हाथापाई की खबर मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, चोटिल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए हालात पर बिगड़ने से संभाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular