Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhलोहरा चौकी का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारम्भ

लोहरा चौकी का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारम्भ

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़ । मुबारकपुर में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व थाना प्रभारी मुबारकपुर राजेश कुमार, चौकी लोहरा प्रभारी अखिलेश कुमार चौबे की उपस्थिति में थाना मुबारकपुर पर नियुक्त वरिष्ठ मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव द्वारा थाना मुबारकपुर के चौकी लोहरा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गयस चौकी में कुल 11 गांव है, यह चौकी थाने से 08 की दुरी पर है। चौकी लोहरा वर्ष 1990 से थाना मुबारकपुर से संचालित हो रही थी। थाना प्रभारी व चौकी लोहरा प्रभारी द्वारा राजस्व विभाग से चौकी के लिए भूमि आवंटित कराया गया। जिसपर पुलिस चौकी भवन, बैरक, मेस, शौचालय आदि का निर्माण कराया गया है। लगभग 32 वर्ष बाद पुलिस चौकी के अपने क्षेत्र में संचालन से आमजन की समस्या निवारण व अपराध नियंत्रण में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular