Homekhushinagarपराली जलाने के दौरान गन्ने के फसल में फिर लगी आग

पराली जलाने के दौरान गन्ने के फसल में फिर लगी आग

अवधनामा संवाददाता

अहिरौली बाजार, कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में गुरुवार को धान की पराली जलाते समय से पास में स्थित गन्ने के दो खेतो में आग लग गई जिससे गन्ना जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव का कोई व्यक्ति धान की पराली जला रहा था और यह आग बड़ी तेजी से फैली और बगल के गन्ने के दो खेत उस पराली की आग के भेंट चढ़ गए जिससे गांव के ही दो किसानो के गन्ने की फ़सल में आग लग गई। किसान ऋतुराज सिंह का एक एकड़ तथा छैल बिहारी का एक एकड़ गन्ना जलकर खाक हुआ है। गन्ना जलने से किसानों में निराशा देखने को मिली और यह काफी उदास दिखाई दे रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular