Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeItawaसुदिति ग्लोबल अकैडमी ने जीती सहोदया वॉलीबॉल चैंपियनशिप

सुदिति ग्लोबल अकैडमी ने जीती सहोदया वॉलीबॉल चैंपियनशिप

इटावा। किड्स वैली स्कूल,बसरेहर में आयोजित सहोदया सीबीएसई वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सुदिति ग्लोबल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजंट सिंह यादव,विशिष्ट अतिथि सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ.आनंद मुनि एवं प्रधानाचार्य एस.एन. यादव एवं आयोजन संयोजक उप प्रधानाचार्य श्रीमती प्रिंसी यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर सहोदया ग्रुप के सचिव एम.एस. मनोज,ऑब्जर्वर जेपी यादव एवं सौरभ दुबे उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 20 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।रोमांचक फाइनल मुकाबले में सुदिति ग्लोबल अकैडमी ने सुदिति ग्लोबल अकैडमी,जसवंतनगर को 15-9 एवं 15-11 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ.आनंद मुनि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारा,सौहार्द और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।वहीं विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार ने विजेता खिलाड़ियों,कोच अजय कुशवाहा,ओ.पी.सिंह तथा व्यायाम शिक्षक अरुण यादव को शुभाशीष देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन,स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का आधार हैं।छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देना चाहिए।सुदिति ग्लोबल अकैडमी की यह जीत विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बनी हुई है और खिलाड़ियों में आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उत्साह की नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular