Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaदुकान निर्माण के दौरान अचानक ब्लास्ट, एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

दुकान निर्माण के दौरान अचानक ब्लास्ट, एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र स्थित श्रृंगार हाट में राम पथ पर चल रहे दुकान निर्माण के दौरान अचानक ब्लास्ट के बाद एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे श्रीराम अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया है। अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क चौड़ीकरण में सुनील कुमार पुत्र प्रेम नारायन गुप्ता की भी दुकान टूट गई थी। पिछले कई दिनों से मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार को काम कर रहे झुनकी घाट निवासी अनिल कुमार पुत्र रामदुलारे के पास तेजी ब्लास्ट हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक सबसे ज्यादा उसके हाथ मे चोटें आई है। उसके एक हाथ की कई उंगलियां भी उड़ गई है। पेट में भी लोहे लगने से चोट लगी हैं। हालात गंभीर होने के नाते प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया है। मामले को लेकर दुकान मालिक घटना कैसे हुई और क्या ब्लास्ट हुआ स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। थाना प्रभारी संजीव कुमार बताते हैं कि दुकान में पटाखा जैसी सामग्री रखे जाने की बात कही जा रही है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular