Saturday, December 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaयोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता के मन में उत्साह का माहौल...

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता के मन में उत्साह का माहौल :सांसद लल्लू सिंह

अवधनामा संवाददाता

मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कई ऐतिहासिक कार्य – खब्बू तिवारी
मिल्कीपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अयोध्या। मिल्कीपुर के इनायत नगर स्थित एक पब्लिक स्कूल में सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा के साथ जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सभी का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया। सांसद ने अमानीगंज के कला, गवनिया, रुदौली के सराय मुगल, बिड़ला, बिगनियापुर, नरौली में जनचौपाल लगा कर जनता से संवाद किया। चन्द्रा मउ बैरमा में सांसद ने हसनैन खां, तुफैल खां, जलील खां, मेराज कोटेदार सहित दर्जनों लोगों को भाजपा में शामिल कराया।
इनायत नगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जनधन खाता, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, इज्जत घर, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाओं से जनकल्याण की श्रंखलाएं जनता को प्रदान की है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता के मन में उत्साह का माहौल है। 4 जून को देश को भगवामय करने का संकल्प स्वंय जनता ने लिया है।
पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कई ऐेसे ऐतिहासिक कार्य हुए जिसने न केवल नागरिकों का जीवन स्तर उपर उठाया बल्कि देश की अर्थव्यवस्था ने भी सारे रिकार्ड तोड़ दिए, देश पहले से ज्यादा सुरक्षित, और निर्णायक बना बल्कि दुनिया में देश ने नेतृत्व का एक नया अध्याय भी जोड़ा। जनसंवाद कार्यक्रम को जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, श्रीकृष्ण शास्त्री, रामसजीवन मिश्रा, महेन्द्र चौरसिया ने भी सम्बोधित किया।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अमानीगंज, सुभाष चंद बोस वार्ड में जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोध्या के पयर्टन को बढ़ाने के लिए यहां के बुनियादी ढांचे को विकसित करने का लगातार कार्य किया है। महानगर में अयोध्या मंडल के कटरा शक्ति केंद्र के धोबियान, अशर्फी भवन, सुतहती, दुरई कुआं में जनसंपर्क विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने जनसम्पर्क किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, बालकृष्ण वैश्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने महानगर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर सरकार की योजनाओं की चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular