HomeUttar PradeshHamirpurस्वदेशी गाय पालन पर मिलेगा 11.80 लाख तक अनुदान, आवेदन शुरू

स्वदेशी गाय पालन पर मिलेगा 11.80 लाख तक अनुदान, आवेदन शुरू

हमीरपुर। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, स्वदेशी गोवंश के संरक्षण तथा ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना एवं मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

उप दुग्धशाला विकास अधिकारी एवं जिला समन्वयक नन्दबाबा दुग्ध मिशन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत दो उन्नत स्वदेशी गायों की इकाई स्थापना पर लागत का 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 80 हजार रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 स्वदेशी नस्ल की गायों की इकाई स्थापना पर लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 11.80 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा।

योजनाओं के तहत गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा नस्ल की गायों के क्रय पर अनुदान दिया जाएगा। दोनों योजनाओं में महिला गोपालकों को विशेष प्राथमिकता दी गई है तथा 50 प्रतिशत लक्ष्य महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए आवेदन 10 जुलाई तक तथा मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के लिए 21 जुलाई तक किए जा सकते हैं। इच्छुक लाभार्थी नन्दबाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular