Monday, March 30, 2026
spot_img
Homekhushinagarशौर्य और पराक्रम के प्रतीक है सुभाष चंद्र बोस - विनय

शौर्य और पराक्रम के प्रतीक है सुभाष चंद्र बोस – विनय

अवधनामा संवाददाता

पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती

कुशीनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक है। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक होने के साथ वे आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे अमर स्वाधीनता मंत्र का उद्घोष कर देशवासियों को आजादी के लिए प्रेरित किया था।

यह विचार नगरपालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने व्यक्त की। श्री जायसवाल मंगलवार को आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस के जंयती पर नगर के सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी को माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। नपाध्यक्ष ने पराक्रम दिवस के नाम पर मनाये जाने वाले इस दिवस पर राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के लिए नगरवासियों का आवाहन भी किया। उन्होंने कहा कि विगत छह वर्षो से पडरौना नगरपालिका क्षेत्र में स्थापित सभी महापुरुषों और राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया जाता है। कर उनका सम्मान किया जाता है। इसके पूर्व नपाध्यक्ष ने महानायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई की, फिर माल्यार्पण किया। उन्होंने नेताजी के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बताए गये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इसी कडी मे नगर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके मेज़र एमके बरनावल, कैप्टन एल.बी. त्रिपाठी, कैप्टन समसुद्दी, सूबेदार मस्तराज गुप्ता, सूबेदार मुस्तफ़ा अली, फ़ौजदार निज़ामुद्दीन अंसारी, हवलदार अनिल सिंह, नायब सूबेदार राजेश पांडेय, नायब सूबेदार नथुनी प्रसाद, हवलदार मुरारी शर्मा, हवलदार युद्धवीर सिंह, सूबेदार एन. पी. पटेल, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, बृजेश शर्मा, भास्कर शर्मा, नीरज मिश्र, भरत चौधरी, विकास मद्धेशिया, आशुतोष मिश्र, रामु पाण्डेय, विपिन जायसवाल, अशोक जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular