Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeछात्र-छात्राओं ने नगर में अमृत कलश यात्रा निकाली

छात्र-छात्राओं ने नगर में अमृत कलश यात्रा निकाली

अवधनामा संवाददाता

इटावा। के के कॉलेज में एन.एस.एस.प्रभारी मुरली कुमार के नेतृत्व मे मेरी माटी मेरा देश अभियान दिनांक 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2023 तक चलाया गया अभियान के तहत प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के घर के आंगन से एक मुट्ठी मिट्टी एवं एक मुट्ठी चावल मांगे गए और अमृत कलश में संग्रहित किया गया बाद में अमृत कलश यात्रा महाविद्यालय परिसर से निकाली गई यात्रा में महाविद्यालय के प्राध्यापक,कर्मचारी और छात्र-छात्राएं हाथ में अमृत कलश और तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।इस कार्यक्रम से छात्र एवं छात्राओं में देश एवं समाज सेवा की भावना जागृत हुई और स्वयं के प्रयास के द्वारा देश को उन्नत बनाने की शपथ ली गई।उक्त कार्यक्रम को छात्र-छात्राएं बड़े जोश के साथ संपादित किये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular