ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज के प्रतिभावान छात्र – छात्राएं सम्मानित
हैदरगढ़ बाराबंकी। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों की सफलता अनुकरणीय है। ऐसे में विद्यार्थी शिक्षा के साथ संस्कार दीक्षा को आत्मसात कर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आगे बढ़े।उक्त बात सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी (राजू भैया) ने आज ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कही। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार गुप्ता ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राजू भैया ने कहा कि ग्राम्यांचल परिवार के संस्थापक पूर्व विधायक स्व पंडित सुरेंद्रनाथ अवस्थी पुत्तू भैया जी एवं स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा अवस्थी आज जहां कहीं भी होंगे।
विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें अपार प्रसन्नता हुई होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अंको की जाल में न उलझ कर प्रयोगात्मक परीक्षाओं के बारे में चिंतन करें। राजू भैया ने कहा कि एक संकल्प यह भी ले कि हमें वर्तमान के चार-पांच वर्षों तक जमकर मेहनत कर पूरा जीवन उत्कृष्ट बनाकर आनंद में जीना है। राजू भैया ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य प्रेम कुमार गुप्ता, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों तथा शिक्षकाओं सभी को शुभकामनाएं दी। पूर्व सभासद सरवर सिद्दीकी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता स्वागत योग्य है।
पूरा विद्यालय परिवार इस सफलता के लिए बधाई का पात्र है। इस दौरान संस्था अध्यक्ष शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्थानीय छात्र छात्राओं को शिक्षा एवं संस्कारों से शिक्षित करके उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाया जाए। इस मौके पर प्रबंधक शिवकुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के स्तर को दुरुस्त रखने के लिए विद्यालय परिवार प्रधानाचार्य प्रेम कुमार गुप्ता व शिक्षकों की अगुवाई में नित नए नियमों का पालन करता है।
जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। इस दौरान दर्शिका शुक्ला सहित अन्य प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार रखें। सम्मान समारोह कार्यक्रम में कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, शरद अवस्थी, शिवकुमार चतुर्वेदी, सरवर सिद्दीकी, प्रधानाचार्य प्रेम कुमार गुप्ता आदि ने हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों में प्रथम स्थान पर परी 90%, द्वितीय स्थान पर प्रिया कुमारी 87%, तथा तृतीय स्थान पर मधुबाला ने 86% अंक तथा इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर ऋषभ गिरी 82%, द्वितीय स्थान पर दर्शिका शुक्ला 81%, अक्षिता मिश्रा 80.6% तथा प्राची निर्मल 80% अंक हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र समाज का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह तथा उपहार के रूप में रिस्ट वॉच देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कुसुम राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सूर्यकुमार शर्मा, सौम्या शुक्ला,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष शादाब खान, अरविंद शुक्ला, मन्नू अवस्थी बीटीसी विभाग के प्रवक्ता विमल कुमार यादव, मूलचंद्र यादव उप-प्रधानाचार्य देवी बख्श सिंह, अशोक कुमार यादव, श्रीमती सुलेखा कुमारी, वंदना वर्मा, कुसुम राठौर, डॉ अंकुर त्रिपाठी, जगत बहादुर सिंह, राज बहादुर सिंह, दीपचंद वर्मा, संदीप पाल, अरविंद कुमार शुक्ला, रवि कुमार कनौजिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, आशीष वर्मा सहित समस्त अभिभावक व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।





