उरई (जालौन)। ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में प्रतिभा मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित कर छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विप्र समुदाय के सभासदों के अलावा नगर के टीवी मैकेनिक दिवीश शुक्ला के होनहार बेटे अश्विनी शुक्ला के यूपीएससी में चयनित होने पर उसके पिता को सम्मानित किया गया।
गोखले नगर स्थित ब्राह्मण महासभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बुजुर्ग विद्वान पं. ब्रजमोहन तिवारी खैरी वाले ने की, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री उप्र शासन हरिओम उपाध्याय, इंफोपार्क एजूकेशन ग्रुप के डायरेक्टर अभय द्विवेदी, महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सर्वाचरण वाजपेयी, महासभा अध्यक्ष धर्मेंद्र बबेले आदि मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन-वंदन के साथ हुआ।
महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण और बैज अलंकरण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस समारोह में ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षक विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा, ब्राह्मण ने कभी भी सिर्फ अपने कल्याण की कामना नहीं की बल्कि ‘सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया’ की अवधारणा का पोषण करते हुए समूचे विश्व के कल्याण के लिए काम करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सीख दी कि कठोर परिश्रम करके ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, शिक्षा की महत्ता को समझें क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है। पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा, अश्विनी शुक्ला ने अपनी मेहनत से श्रेष्ठ मुकाम हासिल किया है, उसे अपना आइडल मान कर आगे बढ़ें और गोल अचीव करें।
संचालन शिक्षक राजेंद्र द्विवेदी ने किया। महासभा के संस्थापक सदस्यों आनंद दुवे, दिनेश दुवे, लल्लूराम मिश्रा, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अखिलेश बबेले, गंगाचरण वाजपेयी, राजेंद्र भारद्वाज, संजय रावत, प्रभु दयाल गौतम, विपिन शांडिल्य, सुदर्शन पाणि दास महंत, महासभा अध्यक्ष धर्मेंद्र बबेले, महामंत्री रंजन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, राघवेंद्र तिवारी, साकेत शांडिल्य, मृदुल दांतरे, प्रधव मिश्रा, सागर अग्निहोत्री, अमरेंद्र दुवे, राजू खेमरिया, अनुराग दुवे, मृदुल दांतरे, अमित रावत, शशि दीक्षित, रूपेश तिवारी, आशुतोष रावत, सुमित व्यास, प्रतीक महंत, अमित व्यास, आकाश बुधौलिया, पिंकेश शुक्ला, अमित नगाइच, शिवांग दुवे, मृदुल गौतम, तनु दुवे, गौरव तिवारी, अखिलेश व्यास, आकाश उदैनिया, लकी दुवे, विक्की दुवे, भास्कर दुवे, निप्पू बबेले, प्रतीक महंत, आनंद पांडे, पंकज तिवारी, राहुल तिवारी, नवनीत मिश्रा, प्रथम द्विवेदी, दर्श द्विवेदी, रविकांत द्विवेदी, विवेक द्विवेदी आदि रहे। ब्राह्मण महासभा ने जिन मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया उनमें हाईस्कूल के शिवांश उपाध्याय, अंशिका उपाध्याय, अनमोल गोस्वामी, श्लोक चतुर्वेदी, आर्यन पिपरैया, मान्या मिश्रा, शुभी दुवे, माही मिश्रा तथा इंटरमीडिएट के अनय तिवारी, नैंसी पांडे, यश पांडे, शुभी वाजपेयी, अंकुश तिवारी, शिवम व्यास, कुमकुम चतुर्वेदी, राशि तिवारी, सौम्या पाठक, किशन उपाध्याय एवं कृष्णा सौनकिया को सम्मानित किया गया।





