Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeगेट 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर के...

गेट 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर के छात्र को किया गया सम्मानित

सुल्तानपुर।GATE 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अभिषेक श्रीवास्तव को विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।फाइनल ईयर प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन के दौरान सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (KNIT), सुल्तानपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक श्रीवास्तव को GATE 2025 में उनकी बहु-विषयक उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। यह आयोजन फाइनल ईयर प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन के अवसर पर विभाग में आयोजित किया गया। अभिषेक श्रीवास्तव ने विद्युत अभियांत्रिकी में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 60 तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में AIR 191 प्राप्त कर संस्थान की ख्याति को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

इस सम्मान समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो. आर. के. उपाध्याय, IET लखनऊ की प्रोफेसर डॉ. अरुणिमा वर्मा, तथा विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी ने अभिषेक को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और विभाग को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular