Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeजेपी नड्डा और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां, भाजपा ने जारी किया...

जेपी नड्डा और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां, भाजपा ने जारी किया यात्रा कार्यक्रम

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनावी प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में अलग-अलग रोड शो में शामिल होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह रविवार रात बेंगलुरु पहुंचे। भाजपा द्वारा दिए गए यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह हेलीकॉप्टर के जरिए मैसूर से चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट पहुंचे हैं। यहां अमित शाह रोड शो में शामिल हुए हैं। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

इसके बाद गृह मंत्री सकलेशपुरा जाएंगे, जहां वह दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए एक और रोड शो करेंगे। मैसूर वापस जाने के बाद, वह शाम को एक विशेष विमान से उत्तरी कर्नाटक के हुबली के लिए रवाना होंगे। यहां वे एक लग्जरी होटल में पार्टी नेताओं के साथ चुनाव कार्यसमिति की बैठक करेंगे और रात में वहीं रुकेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में एक विशेष विमान से बेंगलुरु पहुंचेंगे और फिर वह हेलीकॉप्टर से चिकबल्लापुर जिले के सिडलघट्टा जाएंगे। यहां पर जे पी नड्डा दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक एक घंटे के लिए सिडलघट्टा में रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह शाम 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दूसरे रोड शो में भाग लेने के लिए बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे जाएंगे।

शाम को, नड्डा बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली में एक पार्टी की बैठक में भाग लेंगे, जहां वह होसकोटे, देवनहल्ली, डोड्डाबल्लापुर और नेलमंगला विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियों की स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा रात का खाना खाने के बाद विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, जहां प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस उसे सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है, जबकि जद (एस) एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना हुआ है। आपको बता दें, कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular