Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarपोस्टमार्टम ड्यूटी में लापरवाही पर सख़्त कार्यवाही चिकित्सक को हटाया

पोस्टमार्टम ड्यूटी में लापरवाही पर सख़्त कार्यवाही चिकित्सक को हटाया

हजपुरा,अंबेडकरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में तैनात चिकित्सक डॉ. ओम विकास मिश्रा को पोस्टमार्टम ड्यूटी में गंभीर लापरवाही करना भारी पड़ गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार शैवाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चिकित्सक के दो दिन का वेतन रोकने, लापरवाही को सेवा पुस्तिका में दर्ज कराने तथा उन्हें सीएचसी से हटाकर कारागार से संबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ के अनुसार, बीते शुक्रवार को जहांगीरगंज में तैनात चिकित्सक डॉ. कमलेश कुमार चौधरी के साथ बसखारी सीएचसी के डॉ. ओम विकास मिश्रा की पोस्टमार्टम ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान कुल पांच शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे, जिनमें दो महिलाओं के शव शामिल थे। नियमानुसार इनका पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया जाना था।

बताया गया कि सुबह 11 बजे तक डॉ. ओम विकास मिश्रा ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंचे। इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को दी गई, जिसके बाद कार्यालय से उन्हें फोन कर तत्काल ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आए।

मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब रविवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल द्वारा गोविंद साहब मेले के निरीक्षण के दौरान भी संबंधित चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि पूरे प्रकरण से शासन को अवगत करा दिया गया है। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद ही चिकित्सक का वेतन निर्गत किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से जिले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular