Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी सिंगरौली द्वारा अवैध विद्युत चोरी के खिलाफ सख्त कदम

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा अवैध विद्युत चोरी के खिलाफ सख्त कदम

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के आवासीय परिसर से सटे इलाकों में निरंतर अवैध विद्युत कनैक्शन की शिकायत प्राप्त हो रही थी एवं अवैध विद्युत कनैक्शन से जान-माल का खतरा एवं सरकारी संसाधन की क्षति हो रही थी। साथ ही अवैध विद्युत कनैक्शन सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। इस संबंध में पूर्व में भी चेतावनी दी गयी थी एवं अवैध विद्युत कनैक्शन को काटा गया था क्योंकिअवैध बिजली कनैक्शन से विद्युत का लोड बढ़ रहा था एवं बार बार ट्रांसफार्मर खराब होने की भी शिकायत प्राप्त हो रही थी।
पुनः एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही हैं, जिसके तहत अवैध तरीके से जोड़े गए विद्युत कनैक्शन को काटा जा रहा है। एनटीपीसी द्वारा पुनः अपील की जाती है कि लोग स्वत: अवैध कनैक्शन हटा ले अन्यथा उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही कि जाएगी। एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत चोरी की रोकथाम एवं सरकारी संसाधन की रक्षा हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular