अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अभिषेक गोस्वामी हुए जिला बदर

0
814

सुलतानपुर।जिले के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ पूरे जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मोतिगरपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मलिकपुर बखरा गांव निवासी अभिषेक गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र गोस्वामी को जिलाधिकारी के आदेशानुसार 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया।

मोतिगरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मय पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर डुगडुगी पिटवाकर आदेश का पालन कराया और परिजनों व ग्रामीणों के सामने स्पष्ट किया कि अभिषेक गोस्वामी छह माह जनपद से बाहर रहेंगे।वहीं ग्रामीणों ने इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम बताया और पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह,चौकी इंचार्ज बेलहरी भरत सिंह, उप-निरीक्षक अशोक वर्मा,कांस्टेबल श्रीकांत मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here