HomeUttar PradeshAligarhहोली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, जिले में विशेष छापामार अभियान

होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, जिले में विशेष छापामार अभियान

खाद्य सुरक्षा की टीम ने संग्रहित किए 11 नमूने

अलीगढ़। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा छापामार अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में किया गया। टीम द्वारा विशेष रूप से खोया, पनीर, दूध से निर्मित मिष्ठान, खाद्य तेल, गुझिया, नमकीन, रंगीन कचरी एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान अचलताल, सूतमिल चौराहा, मेडिकल रोड क्वारसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 11 नमूने संग्रहित किए गए। जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए उनमें प्रमुख रूप से रघुनंदन मावा स्टोर, नीरज डेयरी, कृष्णा मावा स्टोर, गोकुल डेयरी, भगवान मावा स्टोर, ओम मावा स्टोर, नव दुर्गा मावा स्टोर, राघव स्वीट्स और हरिओम मावा स्टोर शामिल हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular