Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiमृत पड़ी गाय को नोचते रहे आवारा कुत्ते, संवेदनहीन बने लोग

मृत पड़ी गाय को नोचते रहे आवारा कुत्ते, संवेदनहीन बने लोग

अवधनामा संवाददाता

रामसनेहीघाट बाराबंकी। संवेदनहीनता का एक नमूना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में देखने को मिला। भूसा लादने वाली गाड़ी से कोई मृत गाय व उसके जीवित बछड़े को सड़क किनारे छोड़ गया, गाय को आवारा कुत्ते घण्टो तक नोचते रहे पर इनका ख्याल करने कोई आगे नही आया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इन्दर पुर के पास सड़क किनारे एक गाय मृत अवस्था मे पड़ी देखी गई। पास ही मौजूद उसका बछड़ा मृत गाय के थन में मुंह लगाता रहा। मृत पड़ी गाय को आवारा कुत्तों ने काफ़ी देर तक नोचा, एक ग्रामवासी ने बताया कि रात में ही कोई भूंसा लादने वाली गाड़ी से इसको यहां छोड़ गया। यह गाय पालतू नजर आ रही पर इसे यहां क्यों छोड़ा गया इसका पता नही चल सका है। बहरहाल संवेदनहीन नजरें मृत गाय व उसके मासूम बछड़े को देख कर गुजरती रही पर कोई मदद को आगे नही आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular