चुनावी लाभ के लिए ठगना बंद करे अब देश का पीडीए समाज जग चूका है-सुदर्शन

0
371

लखनऊ/समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने कहाकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है वही बाबा साहब आंबेडकर व संविधान विरोधी लोग खुलेआम एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति लगाए जाने का विरोध कर रहे है। भाजपा शासित राज्यों में उनकी मूर्तियों को तोड़ी जा रही है लेकिन एक बार भी किसी भाजपा नेता या पीएम मोदी जी ने मध्य प्रदेश की घटना पर एक शब्द तक नहीं कहा है!

और बिहार में अपने राजनितिक लाभ के लिए बाबा साहब आंबेडकर जी का विपक्ष पर अपमान करने का चुनावी मंच से झूठा आरोप लगा रहे है पीएम मोदी जी! भाजपा आरएसएस बहुजन समाज को बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर गुमराह करना और चुनावी लाभ के लिए ठगना बंद करे अब देश का पीडीए समाज जग चूका है और भाजपा की कथनी करनी से वाकिफ हो चूका है जिसका परिणाम भाजपा २०२४ के लोकसभा चुनाव में देख चुकी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here