HomeSliderस्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के कोच पद से दिया इस्तीफा, 17 साल...

स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK के कोच पद से दिया इस्तीफा, 17 साल का साथ छोड़ा

2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच की भूमिका निभा रहे स्टीफन फ्लेमिंग अब अगले सीजन टीम के साथ नहीं दिखेंगे। फ्रेंचाइजी और फ्लेमिंग ने आम सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को झटका लगा है। 17 साल से टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

स्टीफन फ्लेमिंग साल 2009 से टीम के कोच थे और उनके रहते ही टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता था। हालांकि, बीते कुछ सीजनों से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था और वह आलोचकों के निशाने पर थे।

सीएसके ने कहा शुक्रिया

फ्रेंचाइजी ने एक्स पर उनके इस्तीफे की जानकारी दी और न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान को शुक्रिया भी कहा, “सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आम सहमति से अलग होने का फैसला किया है। एक साथ हमने आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और शानदार साझेदारी का लुत्फ उठाया। आपने जो विरासत तैयार की है वो कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। बेहद सम्मान और कृतज्ञता के साथ शुक्रिया स्टीफन।”

फ्लेमिंग 2008 यानी आईपीएल की शुरुआत से टीम के साथ जुड़े थे। पहले सीजन वह बतौर खिलाड़ी खेले, लेकिन फिर 2009 से वह कोच की भूमिका में दिखाई दिए। एमएस धोनी के साथ मिलकर उन्होंने एक बेहद शानदार टीम तैयार की जिसने कई बार इतिहास रचा और दूसरी टीमों के लिए प्रेरणा बनी।

एमएलसी में किया निराश

फ्रेंचाइजी का ये फैसला अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में टेक्सास सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद आया है। ये टीम भी आईपीएल फ्रेंचाइजी सुपर किंग्स की टीम है। टेक्सास सुपर किंग्स छह टीमों की लीग में सबसे निचले पायदान पर रही और इस टीम की कोचिंग भी फ्लेमिंग कर रहे थे। 10 मैचों में इस टीम ने सिर्फ तीन ही मैच जीते।

आईपीएल में भी चेन्नई ने बीते सीजनों में कुछ खास कमाल नहीं किया। बीते तीन सीजनों से ये टीम प्लेऑफ में जाने के लिए भी तरस रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular