HomeUttar PradeshHamirpurप्रदेश अध्यक्ष का रोजगार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष का रोजगार स्वागत

 

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

मौदहा हमीरपुर।आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने पदाधिकारियों के चयन में भी तेजी दिखाना शुरू कर दिया है।और जनपद के सपा नेता को अनूसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जिनका नगर आगमन पर कस्बे के सपा युवा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
राठ निवासी और लम्बे समय से सपा में अपनी सेवा देने वाले सपा के सिपाही चंद्र शेखर चौधरी को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा के पद पर मनोनीत किया है जिसके चलते क्षेत्र के सपाईयों में हर्ष का माहौल है।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद हमीरपुर से मौदहा होकर अपने नगर जा रहे चंद्र शेखर चौधरी का कस्बे के सपाइयों ने नेशनल हाईवे पर बडे चौराहे में फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बीजेपी सरकार ने पूरे देश में बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है और आने वाले लोकसभा चुनावों में सपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है और अखलेश यादव के नेतृत्व में सपा को मजबूत करने का काम करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular