HomeMarqueeभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कल

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी का आगमन कल दिनांक-30.12.2022 को सुबह 10 बजे जनपद में हो रहा है, आगमन की तैयारी हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर एक बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिये गए।
बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कल जनपद में हो रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है, कल सुबह 10 बजे माननीय प्रदेश अध्यक्ष जनपद में प्रवेश करेंगे हम सभी कार्यकर्ता मधुपुर पहंुचकर गर्मजोशी के साथ माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत करेंगे।
बैठक में मुख्यरुप से सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, राकेश मेहता जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी युवा मोर्चा महामंत्री विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी मण्डल अध्यक्ष राहुल पटेल, सुनिल पटेल, दिलिप मौर्य,बलराम सोनी, सुनिल सिंह, विकास मिश्रा, अजय पाण्डेय वरुण तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular