Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeकलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरु

कलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरु

501 कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर लिया कलश
धूम धाम से निकला कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ कस्बा
निचलौल (महराजगंज)। ठूठीबारी विश्व शांति जन कल्याण की कामना को लेकर राजाबारी गांव में मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यज्ञ स्थल से ढोल व नगाड़ों रथपर झांकी के साथ देवी- देवताओं के जयघोष के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यज्ञाचार्य पण्डित शुभम त्रिपाठी के नेतृत्व में राजाबारी मंदिर प्रांगण स्थित यज्ञ स्थल से कलश यात्रा गाजे-बाजे के निकला गया। कलश यात्रा में 501 कन्याएं व महिलाए पीताम्बर वत्र धारण व माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए प्रतिभाग किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। वही महिलाओं के मंगल गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से पाड़ियाताल मंदिर से कस्बा ठूठीबारी का भ्रमण करते हुए चंदन नदी घाट पर जल भरकर वापस मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गयी। वही डीजे व भक्ति गानों के धुनों पर युवा व छोटे बच्चे डांस करते चल रहे थे। इसी के साथ यज्ञाचार्यो की उपस्थिति में नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत की गई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि  यज्ञ का कार्यक्रम 16 से शुरू होकर 24 दिसंबर को पूर्णाहुति की जाएगी। वहीं 25 दिसंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर ग्राम प्रधान व संरक्षक ऋषिकेश यादव
उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष उदयभान तिवारी, दिवाकर तिवारी, सेठ बिजय रौनियार,बिनय रौनियार ,शेषमणि पटेल, उमाशंकर, नाथू पटेल, संतोष मद्धेशिया, महातम यादव, तीरथ सहानी, राजा राम गुप्त सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular