Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaकंबल वितरण कर गरीबों में बांटी खुशियां

कंबल वितरण कर गरीबों में बांटी खुशियां

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। मां शांति सेवा फाउंडेशन बेनीगंज ने नव वर्ष के अवसर पर ठंड को देखते हुए फाउंडेशन अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी ने संरक्षक बसंत राम के नेतृत्व में सदस्यों के साथ शहर में भ्रमण कर निर्धन असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरण कराया। अध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यधिक ठंड को देखते हुए संस्था संरक्षक के साथ सदस्यों ने शहर में भ्रमण कर कंबल वितरण किया। ठंड में कंबल पाने से निर्धन असहाय जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली है और उनके चेहरे पर एक मुस्कान और खुशी दिखाई देती है। कंबल का सहयोग नरेश अग्रवाल, महाराज रामदास, श्रीमती रचना गोस्वामी द्वारा प्राप्त हुआ। इसी क्रम में संस्था संरक्षक बसंत राम ने बताया कि मानव जीवन का उद्देश्य सेवा होना चाहिए कंबल वितरण के समय अत्यंत निर्धन लोग मिले जिनके पास कंबल नहीं था कंबल पाकार खुशियां जताई और सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया हम सभी नववर्ष की खुशियां रात्रि में शहर के विभिन्न मोहल्ले जैसे चौक, नाका, सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, रिकाबगंज,दिल्ली दरवाजा, सहित विभिन्न क्षेत्रों में चाय एवं कंबल वितरण कर मनाई। शहर के समाजसेवी एवं सदस्यों के सहयोग से वितरण कार्य संपन्न हुआ, कंबल वितरण में राम शंकर, विनय प्रकाश मौर्य, सुबोध श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, सहित सभी सहयोगी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular