Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्पेलिंग बी कॉम्पटीशन के विजेता हुए पुरस्कृत

स्पेलिंग बी कॉम्पटीशन के विजेता हुए पुरस्कृत

टीम ए ने जीती स्पेलिंग बी प्रतियोगिता

विद्यार्थियों के अंदर अंग्रेजी भाषा सीखने की ललक जागृत करना ही प्रतियोगिता का उद्देश्य – ललित शर्मा

शुक्रवार को रामनगर में स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल में स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार नए पाँच चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन किया। सर्वप्रथम सभी कक्षाओं से सर्वाधिक स्पेलिंग याद करके उनको शुद्ध रूप से लिखने वाले चालीस विद्यार्थियों का चयन किया गया। उसके बाद पाँच-पाँच सदस्यों की आठ टीमें बनाकर उनके बीच में क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला कराया गया। इसमें विद्यार्थियों को पिक्चर दिखाकर उसके बारे में बताने को कहा गया। इसके बाद चार टीमों के बीच में सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें बच्चों को एक कहानी सुनाकर उससे संबंधित प्रश्न पूछे गए।

इसके बाद फाइनल में पहुँची दोनों टीमों के बीच कुल पाँच राउंड विजुअलाइजेशन, लिस्निंग, वर्ड पावर, सिनानिम्स, कम्प्लीट स्पेलिंग के मुकाबले हुए। इसमें टीम ए ने 55.5 अंकों के साथ जीत दर्ज की तथा टीम बी 52 अंको के साथ उपविजेता बनी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने विजेता तथा उपविजेता टीम के सदस्यों को मेडल, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के अंदर अंग्रेजी भाषा सीखने की ललक जागृत करना तथा उनकी समझ बढ़ाना है। प्रतियोगिता तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अंग्रेजी विभाग के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular