उरई (जालौन)। ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर में अनेक स्थानों सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में संघ के जिला सहसंघचालक, तहसील परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में, ब्लाक परिसर में प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता में, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में योग दिवस पर विशेष शिविर आयोजित किए गए।
केंद्रीय कार्यक्रम तहसील परिसर में आयुष विभाग के तत्वावधान में एसडीएम जालौन विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ कपिल गुप्ता, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ पूजा राजपूत, डॉ प्रियंका सचान,सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी, सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के सदस्यों की विशिष्ट उपस्थिति में योग शिक्षक रमन दीक्षित एवं विवेक सिंह द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में एसडीएम विनय मौर्य ने उपस्थित जनसमुदाय से योग को नित्य की दिनचर्या में सम्मिलित करने की अपील की। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने बताया कि पालिका के द्वारा कई स्थानों पर जिम बनवाये गये हैं। नागरिक उनसे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। योगाभ्यास के उपरांत भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फल वितरण तथा कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अंकित गुप्ता द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के संरक्षक सुनील गुप्ता, महेश बिलैया, महेश चौधरी, डॉ भूपेंद्र पटेल, योग शिक्षिका श्रीमती संध्या पटेल, अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव सचिव प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज, पवन कुमार अग्रवाल, पंकज गर्ग, अनुरुद्ध विश्नोई नीटू, मंगल सिंह चौहान, संतोष सोनी,अश्विनी द्विवेदी,शिवमोहन अग्रवाल आदि ने फल व स्वल्पाहार वितरण किया तथा योग शिविर में सहभागिता की।





