Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeछात्राओं के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

छात्राओं के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

बालिकाओं को बैंकिंग प्रणाली से परिचित कराने की अनूठी पहल

‌जागरुकता कार्यक्रम -छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली से परिचित कराया गया

गुरुवार को वित्तीय साक्षरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद अमेठी के विभिन्न विद्यालयों में “बैंक भ्रमण एवं खाता संचालन प्रक्रिया संबंधी जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं बालिकाओं को वित्तीय प्रणाली से परिचित कराना और उनमें आर्थिक साक्षरता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को बैंक शाखाओं का भ्रमण कराया गया। बैंक कर्मियों द्वारा खाता खोलने की प्रक्रिया, जमा-निकासी की विधि, एटीएम/पासबुक का उपयोग, डिजिटल बैंकिंग तथा बचत के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, वित्तीय अनुशासन, भविष्य के लिए बचत की आदत और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।

बालिकाओं ने बैंक कर्मचारियों से सीधे संवाद कर प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। व्यावहारिक रूप से लेन-देन की प्रक्रिया को समझकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वे भविष्य के लिए वित्तीय रूप से अधिक सजग हुईं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना तथा उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करना है। वित्तीय प्रणाली की समझ के साथ अब छात्राएँ भविष्य में अपने वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम होंगी और समाज में एक सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular