नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को दुनिया के सबसे शक्तिशाली सक्रिय रॉकेटों में शुमार फाल्कन हेवी को लॉन्च कर दिया है। रॉकेट फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ। इस रॉकेट में 5 मिलियन पाउंड से अधिक का थ्रस्ट और एक इंटरनेट उपग्रह था। फाल्कन हेवी रॉकेट एक स्पेसएक्स रॉकेट है जो बाह्य अंतरिक्ष में वैज्ञानिक खोज के लिए महत्वपूर्ण है।
फाल्कन हेवी के लॉन्च होते फोटो एलन मस्क ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में फाल्कन हेवी लिखा है।
फाल्कन हेवी रॉकेट चर्चा में क्यों है?
बता दें कि जून 2019 के बाद से यूएसएसएफ-44 पहला फाल्कन हेवी लॉन्च था। स्पेसएक्स ने इससे पहले 2018 में फाल्कन हेवी को लाल रंग की टेस्ला कार और एक डमी अंतरिक्ष यात्री के साथ लॉन्च किया गया था। इस रॉकेट का वजन दो स्पेस शटर के वजन के बराबर है, जिसका वजन 63.8 टन है।
230 फुट लंबे इस रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हैं, जो इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाता है। सैटर्न-5 अब तक का सबसे पावरफुल रॉकेट था। सैटर्न-5 में 140 टन पेलोड ले जाने की ताकत थी। नासा ने सैटर्न-5 की मदद से ही चांद पर खोज के लिए कई मिशन भेजे थे।





