डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित राम दीन जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में समाजवादी पार्टी द्वारा विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत विधायक सैय्यदा खातून व मुख्य अतिथि कविन्दर चौधरी ने संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कप्तानगंज के विधायक कविन्दर चौधरी ने अपने संबोधन में भाजपा के नीतियों की विरोध करते हुए कहा कि आज समाज में जात पात का बोलबाला हो गया है।
जिसके चलते देश की तरक्की थम सी गई है। भाजपा अपनी कुर्सी बचाने के लिए तरह-तरह के नियम लागू कर रही है। समाजवादी पार्टी हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यह सभी धर्मों का सम्मान करना जानती है। भाजपा समाज में जहर घोलने का काम कर रहीं है। बगैर आपसी भाईचारे के समाज का विकास संभव नही है।उन्होंने कहा कि डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून जी अपने विधानसभा की समस्याओं को उठाती हैं।2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी इसलिए आप सभी अभी से लग जाइए और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकिए।विधायक सैय्यदा खातून ने उपस्थित क्षेत्रवासियों, बाजार वासियों का अभिनंदन स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि अपना अपना एसआईआर फार्म पूरा करवा लें।
जिससे वोटिंग के समय कोई दिक्कत न होने पाये। कुछ लोगों का फार्म में गडबड़ी की शिकायत है तो प्रशासन कैम्प लगा कर त्रुटि सुधार की व्यवस्था की है, वहां पहुच कर सही करवा लें।उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।उन्होंने जनसभा में आये सभी लोगों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि लाल जी यादव व विजय पासवान सहित अन्य नेता कार्यकर्ता ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर जहीर मलिक,पप्पू सिद्दीकी,सिंधू पासवान,घिसियावन यादव,पुत्तन, बेचई यादव, फुजैल अहमद, फैजान अहमद,डा अली मजहर, मिथुन यादव, जितेन्द्र पटेल, आजाद जायसवाल, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





