Tuesday, March 18, 2025
spot_img
Homekhushinagarसायकिल रथ लेकर पद यात्रा पर निकले सपा नेता कन्हैया निषाद

सायकिल रथ लेकर पद यात्रा पर निकले सपा नेता कन्हैया निषाद

अवधनामा संवाददाता

बोदरवार, कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के असना निवासी सपा पिछड़ा वर्ग के कार्य समिति सदस्य कन्हैया निषाद लोक सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में सायकिल रथ लेकर मैनपुरी तक की पद यात्रा पर निकले। असना महुई चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनको फुल माला पहनाकर कर यात्रा के लिए रवाना किया।

सायकिल यात्री के रूप में समाजवादी पार्टी में विख्यात कन्हैया निषाद ने विकास खण्ड मोतीचक के असना महुई चौराहे पर पद यात्रा शुरू करने के पहले कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा अपने गृहनगर से दर्जनों लोक सभा क्षेत्र में साइकिल रथ लेकर पार्टी प्रचार में मैनपुरी तक की यात्रा करूंगा। जगह जगह रुककर जनता से संवाद कर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताऊंगा तथा लोगों से पार्टी के पक्ष में मतदान का अपील करूगां। इसके पहले हमने सायकिल से कई बार लखनऊ तक की यात्रा की है। मैनपुरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में सायकिल से प्रचार किया था। इस बार हमने रथ लेकर प्रतिदिन 35 किमी पद यात्रा कर 20 दिन में 700 किमी दूरी तय कर मैनपुरी लोक सभा क्षेत्र तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। जुझारू तेवर के धनी सपा के कर्मठ नेता श्री निषाद ने कहा हमने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनाने तक पूरे प्रदेश में पद यात्रा व सायकिल यात्रा कर पार्टी प्रचार का बीड़ा उठाया है। इस दौरान सपा विधान सभा उपाध्यक्ष हाटा नन्हें चौहान, सुखदेव निषाद, मो खलील, रामशीष गुप्त, अंगद निषाद एल, अमेरिका यादव, राम कृपाल वर्मा, आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular