Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeएसपी ने थाना गुरसहायगंज का किया निरीक्षण

एसपी ने थाना गुरसहायगंज का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने थाना गुरसहायगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई।इस अवसर पर एसपी ने ग्राम चौकीदारों को कंबल एवं कैप वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular