गोण्डा। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उपरान्त आज दिनांक 5.03.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन मंडल श्री शशि भूषण लाल सुशील, मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती गरिमा भूषण, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक, जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन, वामासरथी संघ की अध्यक्षा डॉ0 तन्वी जायसवाल, डीएफओ श्री अनुराग प्रियदर्शी , IFS ट्रेनी सुश्री प्रिया अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ0 संतलाल पटेल सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण समारोह में सम्मिलित हुए।
समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एवं फूलों की वर्षा कर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस परिवार के बीच आपसी भाईचारे, सहयोग एवं समन्वय की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दवाच्या, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, जनपद के समस्त थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





