HomeMarqueeसंभल जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष नजरबंद, घर के बाहर पुलिस...

संभल जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष नजरबंद, घर के बाहर पुलिस बल तैनात

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल हिंसा की जांच के लिए एक प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया है। इसमें आंवला सांसद नीरज मौर्य और बरेली सपा जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप को भी शामिल किया गया है। संभल जाने की रणनीति बनाने से पहले ही सपा जिला अध्यक्ष को उनके घर कंधरपुर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। ऐसे में सपाइयों ने संविधान दिवस का कार्यक्रम भी जिलाध्यक्ष के घर पर ही मनाया। वहां सपा जिलाध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी और पार्टी के अन्य लोग पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संभल में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया। संभल लोकसभा की कुंदरकी सीट पर छह महीने पहले ही लोकसभा चुनाव में चालीस हजार की बढ़त से जीत मिली थी। वहीं अब डेढ़ लाख वोटों से सपा प्रत्याशी को हरा दिया गया है। ऐसे में उन्हें पूरा यकीन है कि सत्ता पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मिलकर सपाइयों को वोट ही नहीं डालने दिए। कहा कि अभी प्रतिनिधिमंडल जाने की तारीख ही नहीं घोषित हुई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular