Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपाइयों ने मनाया काशीराम का पर निर्माण दिवस

सपाइयों ने मनाया काशीराम का पर निर्माण दिवस

अवधनामा संवाददाता

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई गोष्ठी वक्ताओं ने डाला जीवन पर प्रकाश

सोनभद्र/ब्यूरो। सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि बहुजनों के चिंतक दलित समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले मान्यवर कांशीराम की पूर्णतिथि पर उन्हें नमन किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया l कार्यक्रम का संचालन समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के राजकुमार राजकुमार संघसि ने किया l मान्यवर कांशीराम के चित्र श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम जी एक ऐसे महान नेता थे जो हमेशा दलित कमजोर के बारे में सोचा करते थे उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम किया और और क्षेत्र में विकास करने का काम किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी राज नारायण उर्फ निराला कोल, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, परमेश्वर दयाल ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी महान नेता थे जो हमेशा दलितों वंचितों का सम्मान किया करते थे और उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया करते थे l कार्यक्रम को संबोधित करती हुई अनीता कोल और समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि मान्यवर जी हमेशा हर समाज की महिलाओं को सम्मान देने का काम किया और उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया l श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता गौर ,जेपी भारती, रमेश बागी , अशोक पटेल, रामाशंकर यादव, मुकेश सिंह विजय यादव, मनोज सिंह, बबलू धागर , आनंद चौबे ,मनोज, अशोक, दीपक ,सोनू ,सुनील गौड़, रमेश ,सूरज मिश्रा, शुभम पांडे, त्रिपुरारी, सत्यम ,अभय , संजय यादव आज लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular