Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeसौरव गांगुली की तबियत फिर बिगड़ी, आपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

सौरव गांगुली की तबियत फिर बिगड़ी, आपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

कोलकाता : बीबीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पहिए से सीने में दादर की शिकायत हुई है। पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव की हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्हें आज अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। पिछली बार जब सौरव अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे तब उन्हें सीने में दर्द हुआ था।

वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए सौरव गांगुली ने कहा था – ”अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।” फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांगुली को घर पर आराम करना होगा। इस दौरान घर पर ही गांगुली की सेहत का ध्यान रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular