Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeजल्द ही नगर के विस्तारित क्षेत्रो में पेयजल की समस्या से मिलेगी...

जल्द ही नगर के विस्तारित क्षेत्रो में पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात – देवहुति पाण्डेय 

अवधनामा संवाददाता
सोनभद्र/चोपन। नगर के विस्तारित क्षेत्रो सहित नगर के अन्य वार्डो में हर घर तक जलापूर्ति के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए अधिशासी अधिकारी देवहुति पाण्डेय ने जल निगम के  अवर अभियंता के साथ विभिन्न वार्डो में पाइप पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निरीक्षण  किया। इसके तहत जल निगम के सहयोग से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस बीच सीमा विस्तार में आस-पास के गांवों को भी नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, जिससे लगभग 2 हजार आबादी बढ़ गई है। इस आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अब नए सिरे से प्रयास शुरू किए हैं।  जिसके तहत नगर में चार नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। साथ ही लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के लगाने के बाद नगर में पेयजल की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। उक्त परियोजनाओं को स्थापित करने के बाबत अधिशाषी अधिकारी देवहूति पाण्डेय ने बताया कि नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है। इस परियोजना से समूचे नगर में पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर जेई आशीष कुमार यादव,लिपिक अंकित पांडेय मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular