HomeMarqueeसोलन और सुंदरनगर की रातें शिमला से ठंडी

सोलन और सुंदरनगर की रातें शिमला से ठंडी

हिमाचल प्रदेश में शुष्क ठंड का दौर जारी है। राज्य के कई शहरों के न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट से रातें सर्द होना शुरू हाे गई हैं। जनजातीय इलाकों में पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। मैदानी हिस्सों में भी ठंड तेज़ हो गई है। पिछले दिनाें सोलन और सुंदरनगर की रातें राजधानी शिमला से ज्यादा ठंडी हैं।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक़ बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर में 11.6 डिग्री और सोलन में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पालमपुर में भी शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। पालमपुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। इसी तरह ताबो में 1.8 डिग्री व केलंग में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री और रिकांगपिओ में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों की बात करें तो पर्यटन स्थल मनाली में 8.9 डिग्री, कुफ़री में 10.3 डिग्री, डल्हौजी में 13.4 डिग्री, कसौली में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा भुंतर में 10.1 डिग्री, धर्मशाला में 14.8 डिग्री, ऊना में 15.7 डिग्री, नाहन में 17.6 डिग्री, कांगड़ा में 14, मंडी में 14.9 डिग्री, हमीरपुर में 15.9 डिग्री, बिलासपुर में 16 डिग्री, चम्बा में 12.7 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 29 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी से इन्कार किया है। इस दौरान धूप खिलने से राज्य के औसतन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। राजधानी शिमला में बुधवार को भी धूप खिली हुई है। राज्य में अक्टूबर महीने में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular