समाज को बेटे एवं बेटियों में अंतर नही करना चाहिएः प्रो0 नीलम पाठक

0
79

Society should not differentiate between sons and daughters: Prof. Neelam Pathak

अवधनामा संवाददाता

महिला अध्ययन केंद्र एवं एक्टिविटी क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अयोध्या (Ayodhya)। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र एवं एक्टिविटी क्लब द्वारा 1 अगस्त 2021 दिन रविवार को महिला विस्तार गतिविधि कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत माधवपुर, मसौधा में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं के विरुद्ध समाज में व्याप्त कुरीतियों से निपटने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता अविवि की अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने सर्वप्रथम ग्रामीण महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मित्र उसी को जानना चाहिए जो उपकारी हो, हितवादी हो, अनुकंपा करने वाला हो एवं सुख दुख में समान व्यवहार करता हो। वह मित्र जो बुरे काम में अनुमति देता है, सामने प्रशंसा करता है, पीठ पीछे निंदा करता है, वह मित्र नहीं अमित्र होता है। प्रो0 पाठक ने कहा कि दहेज प्रथा एक ऐसी कुरीति है जो सदियों से भारत जैसे अन्य देशों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। दहेज प्रथा के कारण न जाने कितनी महिलाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण होता है और यहां तक कि उनकी हत्या भी कर दी जाती है। प्रो0 नीलम ने कहा कि दहेज प्रथा को रोकने के लिए कानून है लेकिन दुख की बात है कि कानून बनाने के बाद भी दहेज प्रथा की जड़ें और भी मजबूत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए समाज के लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है तभी हम इस कुरीति को खत्म कर सकते हैं। प्रो0 पाठक ने कहा कि बेटे और बेटियों में अंतर नहीं करना चाहिए। दोनों को समान रूप से शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। इसके करने से समाज में व्याप्त बहुत सी बुराइयां अपने आप ही समाप्त हो जाएंगी। यह सोच भारत के सतत विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
  विश्वविद्यालय महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो0 तुहीना वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि घर की महिलाएं अन्य महिलाओं के साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करती हैं तो उनके घर का माहौल अच्छा होता है। इसमें परिवार के सदस्य खुलकर अपने विचारों प्रकट करते हैं। उन्हें किसी बाहरी मित्र की आवश्यकता नहीं होती है। प्रो0 वर्मा ने ग्रामीण महिलाओं से कहा कि मित्रता तो वह है जो स्वच्छंद भाव से निभाई जाए और अपने परिवार के लोगों से अच्छा मित्र कोई हो ही नहीं सकता है। इसी क्रम में कार्यक्रम संयोजक एवं डायरेक्टर एक्टिविटी क्लब डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कोई भी इंसान मित्र के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकता है। अगर जीवन में एक अच्छा मित्र मिल जाए तो आपका जीवन सफल बन सकता है। इसी क्रम में ग्राम विकास अधिकारी रामवीर सिंह ने ग्राम वासियों को मित्रता दिवस की ढेरों बधाईयां दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 सिंधु सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 महिमा चैरसिया, वल्लवी तिवारी, माधवपुर ग्राम प्रधान, ऋषिकेश वर्मा, अरविंद यादव, अमित वर्मा, विशाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, विपिन वर्मा, पदमा देवी, सुनील यादव, विपुल शर्मा, सोमनाथ वर्मा, मीरा, गीता वर्मा, विपिन वर्मा, महेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, सनी शर्मा, आनंद यादव, शैलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here