Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeसोशल मीडिया व्यापारियों को जाग्रत करने का बहुत बड़ा माध्यम: राजीव

सोशल मीडिया व्यापारियों को जाग्रत करने का बहुत बड़ा माध्यम: राजीव

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की आयोजित बैठक में राजीव मदान को आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्तप्रदेश अध्यक्ष (आई.टी.सेल) राजीव मदान ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा उन्हें प्रदेश आई.टी. सेल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर व कस्बों में आई.टी. सेल की इकाईयां गठित की जायें। इसके लिए पूरे प्रदेश का पूरा दौरा किया जायेगा और वह उत्तर प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचने का प्रयास कर जाग्रत करेंगे।उन्होंने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया की समाज में बहुत अधिक आवश्यकता है। जिस तरह नई-नई कंपनियां विदेशों से भारत में व्यापार करने के लिए आ रही हैं। इसलिए यहां के प्रत्येक व्यापारी को ऑनलाईन व्यापार, ऑनलाईन बैंकिंग सम्बन्धित कार्यालयों से ऑनलाईन कार्य कराना सीखना बहुत आवश्यक हो गया है।अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि राजीव मदान इससे पूर्व प्रदेश में आई.टी. सेल मे महामंत्री पद का दायित्व सम्भाल रहे थे। इनकी योग्यता व कार्यशैली देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा इनको प्रदेश अध्यक्ष आई.टी. सेल की जिम्मेदारी दी गई है। निश्चित रूप से यह आई.टी. के क्षेत्र में प्रदेश में नये आयाम स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, प्रदेश संठन मंत्री राजपाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री आर. के. मल्होत्रा, डी.के. गुप्ता, अशोक छाबड़ा, गुलशन अनेजा, मुकेश धनगर, नीरज जैन, मुकेश दत्ता, अनुभव शर्मा, संजय गुप्ता, अभिषेक सोढी, भरत मिगलानी, अनिल बांगा इंद्रजीत सिंह खालसा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular