
अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। (Barabanki) पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनीस पुत्र गौस मोहम्मद उर्फ दोस्त मोहम्मद निवासी ग्राम किठूरी को यहीं से गिरफ्तार कर इसके पास से 6 किलो 500 ग्राम पोस्ता छिलका बुरादा बरामद किया है। गया। इस सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।





