Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeबहन करती थी अनजान नंबरों पर फोन से बात भाई ने इसलिए...

बहन करती थी अनजान नंबरों पर फोन से बात भाई ने इसलिए कर दी हत्या

शाहजहांपुर ,जिले में एक साथ कई लड़कों से फोन पर बात करने वाली युवती की हत्या करने वाले उसके सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना सेहरामऊ अंतर्गत इटोरा गोटिया गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती नैना देवी की मंगलवार दोपहर उसके भाई ने बांका (धारदार हथियार) से हत्या कर दी थी इस मामले में मृतका के पिता ने मंगलवार रात में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने बेटे के साथ घटना स्थल से 200 मीटर दूर खेतों में काम कर रहा था जबकि उसका एक बेटा शेर सिंह दूसरे खेत में काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि इसी बीच उसकी बेटी शेर सिंह के पास खेत में पहुंची और वाद विवाद के बाद उसके बेटे ने ही उसकी बेटी की बांका से प्रहार करके हत्या कर दी। द्विवेदी ने गिरफ्तार के किए गए आरोपी शेर सिंह उर्फ शेर के हवाले से बताया कि उसकी बहन कई लड़कों से फोन पर बात करती थी और जब भी उसकी शादी की बात की जाती तो वह मना कर देती थी घटना से पूर्व उसके उसने मृतक के मोबाइल में रिकॉर्डिंग सुनी तो उसका खून खौल गया जिसके बाद उसने मोबाइल अपने पास रख लिया।

शेर सिंह के मुताबिक घटना वाले दिन उसकी बहन मोबाइल लेने खेत पर आई और उसे झगड़ा करने लगी गुस्से में आकर उसने बांका से गर्दन पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोप शेर सिंह उर्फ शेरा को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103( 1) हत्या के तहत मंगलवार रात में गिरफ्तार कर लिया जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular