Sunday, May 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaगरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ रहा एकल विद्यालय: डॉ...

गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ रहा एकल विद्यालय: डॉ अंजू पांडेय 

अवधनामा संवाददाता

गोसाईंगंज- अयोध्या। मया ब्लॉक एवं तारुन ब्लॉक के संच दिलासीगंज संच टिकरी के एकल अभियान मंच की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को महादेवा घाट मंदिर परिसर तेलियागढ़ में संपन्न हुई बैठक। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अंजू पांडे रही उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय अभियान एक बड़ी संस्था है। गांव के बच्चों एवं ग्रामीणों को अनुशासित एवं संस्कारित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों को पढ़ाना है। इसमें 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जाती है। विद्यालय में सुबह 6:00 से 9:00 तथा संध्या 3:00 से 6:00 बजे तक बच्चों को पढ़ाया जाता है। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को भी किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। बच्चों को कैसे शिक्षा का मार्गदर्शन दें उन्हें पढ़ाने में डांट फटकार ना लगाएं। क्योंकि बच्चे ही इस देश के भविष्य हैं । उनके संबोधन में बहुत अच्छी जानकारी एकल विद्यालय शिक्षकों को मिली विद्यालय के शिक्षक भी उनकी बात पर ध्यान दिया। एकल अभियान संच अध्यक्ष दिलासीगंज दिनेश जायसवाल ने कहा कि समाज में असहाय लोगों की जिंदगी में रोशनी भरने का काम करना हर किसी के वश की बात नहीं होती। अगर नेक काम करने के साथ गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा का बीड़ा उठाया जाए तो सभ्य समाज में इससे बड़ा उदाहरण कोई और हो ही नहीं सकता है।
कार्यक्रम का संचालन आंचल अभियान प्रमुख राहुल सिंह ने किया उन्होंने बताया कि एकल विद्यालय में चल रहे पंचमुखी शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश में एक लाख एकल विद्यालय चल रहा है। जिसमें बच्चों को प्राथमिक शिक्षा चार शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा एवं संस्कार शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बच्चों को इन सभी शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर भाग प्रमुख राजकुमार  ने एकल विद्यालय अभियान की शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में महीने भर की जानकारी ली।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular