अयोध्या। (Ayodhya) उत्तर प्रदेश में भयावह रूप धारण कर रहा कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर वीकेंड लॉकडाउन का व्यापक असर दिखा। वहीं अयोध्या जनपद में भी लोगों लॉकडाउन का समर्थन किया और पूरी तरह से घरों पर रहे, हालांकि कुछ ही लोग सड़क पर चहलकदमी करते दिखे। लॉकडाउन पर क्या शहर, क्या गांव सभी जगह की बाजारें पूरी तरह से बंद रहीं,जिसके जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर सैनेटाइजेशन कराया गया, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। बता दें कि जनपद मव लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी जिला प्रशासन के लिये चिंता का विषय बन चुकी है, जिस पर जिला प्रशासन उचित प्रभावी कदम उठा रहा है और लोगों से अपील भी कर रहा है कि लोग बेवजह घरों से न निकलें, मास्क पहने और दो गज़ की दूरी बनाये रखें। इन सभी नियमों का सख्ती के पालन हो सके इसके लिये चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि जिला प्रशासन 16 अप्रैल से ही रात्रिकालीन कर्फ्यू का ऐलान किया है, जिसके तहत रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा, ताकि सैनेटाइजेशन का अभियान चलाया जा सके।बॉक्स
लॉकडाउन में सड़कों पर सन्नाटा, लोग घरों में हुए कैद
गोसाईगंज अयोध्या: शनिवार की रात सात बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन रविवार को दिन भर जारी रहा। लॉकडाउन के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्र बाजार बंद रहे। सड़कें सूनी पड़ी रहीं। गोसाईगंज नगर केेे भीटी तिरहा तेलियागढ़ चौराहा नवीन सब्जी मंडी बस स्टैंड रामगंज तिरहा महबूबगंज अमसिन अंकारीपुर के सभी बाजार बंद रहे। सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। केवल मेडिकल स्टोर खुले रहे। लोगों का आवागमन भी लगभग न के बराबर रहा। जरूरतमंद लोग ही घरों से निकले। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने नगर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। नगर के कई स्थानों पर छिड़काव किया गया है। जहां पर पुलिस बल सहित अन्य कर्मचारियों को ठहराया गया है। ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। वाहन न चलने के कारण दूरदराज से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें कई किमी तक पैदल भी चलना पड़ा। वही गोसाईगंज पुलिस नगर में चारोंं तरफ नजर आ रही थी। वही बिना माक्स के कई लोगों का जुर्माना भी वसूला गया। थानाा प्रभारी विद्या शंकर शुक्ला नेे बताया कोई व्यक्ति बिना मां का मिलेग उसे बख्शा नहीं जाएगा ना ही कोई सोर्स सिफारिश काम आएगी सरकार की गाइडलाइन को अन्यथा में ना लेना नहीं तोो कड़ी हो सकती है आप सब के बचाव केे लिए सरकार द्वारा या नियम लगाया गया है।





