HomeMarqueeबैठक में अनुपस्थित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

बैठक में अनुपस्थित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला समीक्षा समिति बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

महराजगंज। सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला समीक्षा एवं निरीक्षण समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकासपरक योजनाओं तथा 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन को शत-प्रतिशत लाभ दिया जाए। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन, आवास एवं नहर सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। खनन शिकायतों पर चर्चा के दौरान परमिट होने के बावजूद वाहनों के सीज किए जाने पर विधायक ने नाराजगी जताई। स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया तथा बिजली चोरी रोकने पर बल दिया गया। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन दिया। अधिकारीयों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई और निर्देश जारी किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular