Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeटेबल टेनिस में शिवम चौरसिया ने किया कमाल,परदेस रैंकिंग में हासिल किया...

टेबल टेनिस में शिवम चौरसिया ने किया कमाल,परदेस रैंकिंग में हासिल किया नौवां स्थान

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। प्रथम उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता के बाद जारी प्रदेशीय रैंकिंग में सुल्तानपुर के शिवम चौरसिया ने 17 वर्षीय बालकों की रैंकिंग में नौवां स्थान प्राप्त कर लिया है ।19 वर्षीय बालकों की रैंकिंग में शिवम ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। शिवम ने टेबल टेनिस की बारीकियां सुल्तानपुर पंत स्टेडियम में सीखें और विद्या भारती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, इसके बाद उनका चयन आगरा स्पोर्ट्स छात्रावास में हो गया। इस समय शिवम भारतीय जूनियर टेबल टेनिस (बालक) टीम के प्रशिक्षक पराग अग्रवाल की अकैडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। शिवम की इस उपलब्धि पर सुल्तानपुर टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुमार विनीत उपाध्यक्ष सारिक नियाज, संघ के सचिव मोहम्मद सईद, संघ के कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ की तकनीकी समिति के सदस्य एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक आरिफ नियाज, सुल्तानपुर टेबल टेनिस संघ के सदस्य प्रमोद सिंह यादव, विभांकर सिंह, अकरम सिद्दीक पंत स्टेडियम की टेबल टेनिस प्रशिक्षक शमा बानो आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular