वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
खंड शिक्षा अधिकारी ने नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम का किया शुभारंभ
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज में सोमवार को शारदा संगोष्ठी एवं पीटीएम बैठक का आयोजन किया गया। संगोष्ठी से पूर्व नया सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत करते किया। वहीं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक नया सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराए। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत निरंतर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है।
इस मौके पर सभासद उमाशंकर गौड़ ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा बच्चों को दी जा रही है सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है। वही वार्षिक परीक्षा परिणाम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 8 के संघ प्रिय गौतम, कक्षा 7 में दिव्यांशी जायसवाल व कक्षा 6 में दीपावली जायसवाल एवं नियमित उपस्थिति में सोनी, प्रीति, सूफियाना को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए निरंतर अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कक्ष 6 की छात्रा फलक ने किया। कार्यक्रम में धर्मराज दुबे, शकील अहमद, आशा गुप्ता वार्डन, संतोष सिंघानिया, अजीजुर रहमान, दिनेश दुबे ,विमलेश पांडे, शांति भूषण, रेहाना परवीन, उमेश यादव, मोहम्मद शारिक, अमित मिश्रा, प्रेम प्रकाश चौबे, विजय श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।





